फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका व नगर पंचायतों के जल कल विभाग से सुचारु रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाल्टी लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि नगर निकाय नागरिकों से जलकर वसूली में कोई रियायत नहीं बरतती है। लेकिन अधिकतर वार्डों में जलापूर्ति नहीं हो रही है। नगर पालिका व पंचायतों में मानक के अनुरूप पाइप लाइनें नहीं बिछाई जाती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि जहां जलापूर्ति हो रही है वहां अधिकांश जगहों पर पाइप लाइनें लीक हैं, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी हैंडपंपों के रिबोर कराने पर जोर दिया। भाजपा नेता आशीष सिंह ने कहा कि बीते दिनों जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में दर्जनों अग्निकांड में सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। फसलें आग की भेंट चढ़ गई थी। उन्होंने मांग की कि पीड़ित किसानों को उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन डीएम को संबोधित एडीएम लक्ष्मीशंकर सिंह को सौंपा। उन्होंने  सुबह और शाम दो दो टैंकर भिजवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पवन राजपूत, आलोक गुप्ता, अर्जुन सिंह चंदेल, आदर्श कुमार सिंह, शोभित वाजपेयी, सत्यम अवस्थी, अजय सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें