फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों परीक्षार्थियों ने नहीं दी मानव विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे दोनों अनुपस्थित रहे। इधर प्रथम पाली में इंटर की 13 विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की मानव विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे, दोनों अनुपस्थित रहे। इसके अलावा इंटर के 13 विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में ही हुई। इंटर में ग्रंथ शिल्प की परीक्षा हुई, जिसमें छह पंजीकृत थे छह ने परीक्षा दी।
फल एवं खाद्य संरक्षण में 94 में से 90 ने परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रहे। परिधान रचना एवं सज्जा में 120 में से 118 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। बैंकिंग व कनफेक्शनरी में सभी 48 ने परीक्षा दी। टेक्सटाइल डिजाइन में 32 में 31 ने परीक्षा दी। बुनाई तकनीक में 85 में 81 ने परीक्षा दी। चार अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण व शिशु प्रबंधन में 16 में से 15 ने परीक्षा दी। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य में 66 में से 66 ने परीक्षा दी। रेडियो एवं रंगीन टीवी में 84 में 79 ने परीक्षा दी। आटोमोबाइल्स में 24 में से 24 ने परीक्षा दी। एकाउंटेंसी एवं अंके क्षण में 43 में 42, आशुलिपि एवं टंकण में 49 में 48 एवं टंकण हिंदी व अंग्रेजी में 127 में से 125 ने परीक्षा दी। दो अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें