संडीला। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद संडीला में भी शुरू हो गई है। ग्राम तिलोइया खुर्द में चेतना महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से शुरू किए गए चप्पल बनाने के कार्य का उद्घाटन मंगलवार की शाम खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लाक प्रबंधक निजाम रिजवी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समूह की महिलाओं को चप्पल बनाने के लिए कच्ची सामग्री लखनऊ और कानपुर से उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान महिला समूह की अध्यक्ष शमा बानो, सचिव रंजना देवी के अलावा मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक कुमार, एडीओ पंचायत अमलकांत सुमन आदि मौजूद रहे।