फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को भाकियू ने दिया धरना

Wed, 22 Apr 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा शीघ्र दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि एक तरफ वैसे भी फसलों के बर्बाद होने से किसान त्रस्त हैं, तो दूसरी तरफ अभी तक मुआवजा बांटने की नौबत तक नहीं आई है। कहा कि किसानों की पीड़ा को कम करने के लिए जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि समस्त किसानों का गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर निर्धारित रेट पर खरीदा जाए और किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि जनपद के समस्त तालाबों में पानी भरा दिया जाए, जिससे जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध रहे तथा आग लगने जैसी आपदा के समय इस पानी का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन


उन्हाेंने आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन योजना में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। कहा कि मनमाने ढंग से अपात्रों और बड़े लोगों का चयन किया गया है, जबकि गरीब व पात्र इस लाभ से वंचित कर दिए गए। इसकी जांच कराकर सही लाभार्थियों का चयन किया जाए।

इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की तथा ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत बैफरिया में शौचालय निर्माण कराने, फसल बीमा के नाम पर हुई लूट की जांच कराने, झबरापुरवा, पंडितपुरवा, भगवानपुरवा, दुलारपुर आदि ग्राम पंचायतों के कोेटेदारों की मनमानी पर रोक लगाने की मांगें भी शामिल थीं।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेश चंद्र अवस्थी, श्रीराम वर्मा, रामसेवक, अमर सिंह, रामसेवक, ओंकारनाथ, श्रीकांत अवस्थी और चेतराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें