हरदोई। भाजपा महिला मोर्चा और किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी बुधवार देर शाम घोषित कर दी गई। महिला मोर्चा में शाहाबाद के ब्लाक प्रमुख की पत्नी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रहे अभिषेक पांडेय को किसान मोर्चा में जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा के संयुक्त हस्ताक्षर से सूची जारी की गई है। शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा की पत्नी आरती मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही निशा कुशवाहा, आरती गुप्ता, अनीता गिहार, नीलम अग्रवाल, कृति वर्मा, अनीता वर्मा को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महामंत्री पद की जिम्मेदारी गीता वर्मा, हर्षिता सिंह और साधना शुक्ला को दी गई है।
कार्यकारिणी में आठ जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला मीडिया संयोजक, जिला आईटी संयोजक, जिला सोशल मीडिया संयोजक के साथ ही 10 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इसी तरह किसान मोर्चा की सूची जिलाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू ने जारी की है। उनकी कमेटी में अभिषेक पांडेय, सुजीत सिंह और नवीन पटेल को महामंत्री बनाया गया है। सरदार अमरजीत, संतोष पांडेय, देवेंद्र राजपूज, जैनेंद्र प्रताप सिंह, शोभित तोमर, रत्नेश सेंगर, पंकज अवस्थी और मानवेंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आठ जिला मंत्री, जिला शोध प्रमुख समेत कुल 37 लोगों की कार्यकारिणी घोषित की गई है।