फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के लिए किसानों से समन्वय कर हरे चारा का अनुबंध कराएं : डॉ. अजय

विज्ञापन
फोटो 35: डीपीएमयू में ऑनलाइन आश्रयस्थल की व्यवस्था देखते एडी डॉ. एके कनौजिया, साथ में सीवीओ डॉ.
विज्ञापन
हरदोई। संरक्षित मवेशियों के भरण-पोषण में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जानी है। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार कनौजिया ने कहा कि आश्रयस्थलों में संरक्षित मवेशियों के लिए हरे चारा का किसानों से समन्वय कर अनुबंध कराया जाए। पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत और एनजीओ के माध्यम से संचालित आश्रयस्थलों में व्यवस्था कराएंगे। इसमें लापरवाही के संबंध में सीवीओ के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन

अपर निदेशक बुधवार को जिले के भ्रमण पर आए। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। लंपी त्वचा रोग का कोई केस जिले में न होने और शत-प्रतिशत टीकाकरण और मुंहपका और खुरपका टीकाकरण की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को समय से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से शिविर लगवाए जाने की जानकारी ली।
उन्होंने नयागांव मुबारकपुर, बरखेरवा, गदनपुर और बहर पशु आश्रयस्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं जिला परियोजना मॉनिटरिंग यूनिट (डीपीएमयू) पर ऑनलाइन पशु आश्रयस्थलों पर व्यवस्थाओं को देखा। आश्रयस्थल से जुड़े चरागाह पर चारा बोवाई कराने के साथ ही चारा-दाना भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीवीओ डॉ. एके सिंह, डिप्टी सीवीओ डॉ. सचिन कुमार सहित पशु चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें