फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बहन के घर सावनी देने जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बहन के घर सावनी देने जा रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के महुरा कला निवासी भगवानदीन (45) एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। उनकी बहन सुजानी का घर सुरसा थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा गांव में है। बृहस्पतिवार को भगवानदीन बाइक से बहन को सावनी देने भूड़पुरवा जा रहे थे। रास्ते में मरसा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिवार में पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सुरसा थानाध्यक्ष अनेक पाल सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें