फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद ने बंद कर दी 16 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। रामगंगा नदी के किनारे आबाद 16 गांवों की बिजली फर्रुखाबाद जिले ने काट दी है। निर्धारित लोड से अधिक बिजली खर्च होने का हवाला देकर आपूर्ति बंद की गई है। बुधवार शाम से बिजली बंद होने से गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रतिपालपुर, मोर्चा, बाग, शिवपुरी, अर्जुनपुर, ज्ञानपुर, नदुआपुर, नरौथा, सरेसर, खरगपुर, रम्पुरा, नगरिया, भदोरियन पुरवा, तिलमनपुरवा, भवानीपुर व हर्रई गांव फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर रामगंगा नदी के किनारे बसे हैं। पहले इन गांवों को बिजली की आपूर्ति पलिया उपकेंद्र से होती थी। वर्ष एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद फर्रुखाबाद के भरखा उपकेंद्र से बिजली दी जाने लगी।
फर्रुखाबाद के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को हरदोई के गांवों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जानकारी होने पर सवायजपुर विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी थी। बुधवार शाम को फिर आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे 16 गांवों के 400 धारक परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद अधिकारियों का कहना है कि 16 गांवों में निर्धारित लोड से अधिक बिजली खर्च हो रही है। बिजली की बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही है। राजस्व हानि रोकने के लिए आपूर्ति बंद की गई है।
एसडीओ सांडी दयानंद शर्मा व पलिया विद्युत उपकेंद्र के जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि अधिकारियों को 16 गांवों की बिजली बंद होने की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। प्रभावित गांवों का सर्वे भी कराया जा रहा है। जल्द ही इन गांवों को पलिया उपकेंद्र से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें