फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों की अनदेखी का आरोप लगा सड़क निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
फोटो-24- सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। बाड़िल बाबा से भरावन चौराहे तक गई सड़क की चल रही मरम्मत को ग्रामीणों ने मानकों की लापरवाही का आरोप लगाकर रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आगे-आगे सड़क निर्माण हो रहा है, जबकि पीछे-पीछे बजरी उखड़ती जा रही है।
विज्ञापन

इस सड़क का तीन किलोमीटर का हिस्सा काफी जर्जर हो गया था। विधायक राजकुमार अग्रवाल के प्रयासों के बाद लगभग छह माह पूर्व बाड़िल बाबा से गढ़ी तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क का आरसीसी निर्माण कराया जा चुका है, जबकि गढ़ी से भरावन चौराहे तक के छूटे हिस्सा की मरम्मत चल रही है। गुरुवार को गंज भरावन के ग्रामीणों ने सड़क पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीण विवेक वाजपेयी समेत अन्य ने बताया कि काम की गुणवत्ता बहुत खराब है। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। बताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण न हुआ तो वह इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन

यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। निर्माण कराया जा रहा है। मरम्मत मेें गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने की बात संज्ञान में आई है। अधिकारियों से वार्ता कर इसकी जांच कराई जाएगी।
- राजकुमार अग्रवाल, विधायक, संडीला
-भरावन गांव निवासी आशीष अवस्थी ने बताया कि कई साल से सड़क जर्जर थी। अब मरम्मत शुरू हुई लेकिन इसमें मानकों की अनदेखी की जा रही है।
- ग्राम गंज निवासी विवेक वाजपेयी ने बताया कि आगे सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पीछे से बजरी उखड़ती जा रही है। पीडब्लूडी के जेई से शिकायत भी की गई थी।
- गोनी गांव निवासी चंद्र किशोर द्विवेदी ने बताया कि इसी मार्ग पर सीएचसी है। मरम्मत कार्य में काफी लापरवाही की जा रही है।
भरावन निवासी अंकित द्विवेदी ने बताया कि कम तारकोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते बजरी सही से स्थिर नहीं हो पा रही है।

फोटो-25- कुछ इस तरह उखड़ रही सड़क की गिट्टी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें