फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को भूख हड़ताल शुरू

Fri, 30 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गायब करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को धरने पर बैठे परिवार ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक अफसरों की ड्योढ़ी पर डटे रहने की चेतावनी दी है। वहीं कड़ाके की ठंड के बावजूद अभी तक भूख हड़ताल पर बैठे परिवार का पुरसाहाल लेने कोई अफसर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में अफसरों से न्याय की आस में गुरुवार को आए कछौना क्षेत्र के ग्राम बहदिन निवासी मंगा पुत्र छेदा परिवार के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। मंगा ने बताया कि उसका पौत्र रामजीवन की हत्या कर उसका शव गायब कर दिया गया है। आरोप लगाया कि उसके पौत्र की हत्या बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम अरसेलिया भूड़ निवासी एक व्यक्ति और उसके रिश्तेदार ने कर दी।

जिसकी रिपोर्ट बेनीगंज थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने एक आरोपी राम प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पर दूसरे आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। हालांकि, मामले की जांच बेनीगंज थाने से पिहानी थाने को स्थानांतरित कर दी गई है, पर अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है।
विज्ञापन


वहीं अब उसके ऊपर दूसरे आरोपी की ओर से सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी होने तक भूख हड़ताल करेंगे। वहीं परिवार कड़ाके की ठंड में डीएम कार्यालय के सामने बैठा हुआ है, पर अभी तक कोई अफसर हाल जानने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें