कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर अभी भी पड़ा हुआ
है। कोहरे की अधिकता की वजह से ट्रेनों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा
रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार
को अप और डाउन रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी की वजह से स्टेशन पर पहुंचीं,
जिससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने को अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ा।
फरवरी आने वाला है, पर अभी भी कोहरे का कहर बदस्तूर बना हुआ है।
शुक्रवार
को भले ही मौसम साफ रहा, पर रात में कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों
में कोहरे का असर दिखाई दिया। कोहरे से ट्रेन संख्या 4265-66 जनता
एक्सप्रेस अभी भी निरस्त चल रही, तो वीआईपी ट्रेनों में डाउन रूट की लखनऊ
मेल भी पौन घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
डाउन रूट की 2232
चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे के बाद स्टेशन आई। इसी प्रकार 4369
त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर आई। इलाहाबाद
बरेली पैसेंजर भी दो घंटे लेट रही।
डाउन रूट की त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा
घंटे, पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तथा गुवाहाटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे बाद हरदोई
स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों में लेट लतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा
और तमाम यात्री अन्य माध्यमों से गंतव्य तक पहुंचे।