फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर छह अगस्त को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन स्तर से बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर तिथि तय कर दी गई है। छह अगस्त को परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर होगी जिसमें 4600 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि 4600 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें आरआर कालेज, सीएसएन महाविद्यालय, जीडीसी, राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरदोई, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हरदोई, आर्य कन्या इंटर कॉलेज हरदोई, वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज हरदोई ,राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगभग 500-500 छात्र-छात्राओं की व्यवस्था की गई है। आरआर इंटर कॉलेज में प्रथम भाग पर 400 तथा द्वितीय भाग में 300 परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलाई जाएगी।
परीक्षा की होगी निगरानी
हरदोई। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सख्त निगरानी रखी जाएगी। दो-दो पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। प्रत्येक केंद्र पर कुल तीन मजिस्ट्रेट मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें