फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात से लौट रही वैन पलटी, एक की मौत

Sun, 28 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात उधरनपुर के पास शाजहांपुर बारात से वापस आ रही ओमनी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के साबिरपुर निवासी परवेश (35), उसके साथी बाबूराम (60) निवासी दुधिया, राम लडै़ते (22) निवासी जगदीशपुर, सोनू निवासी जगदीशपुर और महेंद्र निवासी महारेवापुर घायल हो गए। परवेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि उनकी जगदीशपुर में इंजन पार्ट्स की दुकान है। वह साथियों के साथ शाहजहांपुर बारात में शामिल होने गए थे, वहीं से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


इधर, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयपुर निवासी पुष्केेंद्र (18) साइकिल से रूपापुर जा रहा था। रास्ते में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इधर, लखीमपुर के थाना मैगलगंज निवासी मोटी खुर्द निवासी जगमोहन (20), देहात कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी विश्राम (60) सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें