फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन रहा बाहुबली व अहिरोरी टीम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अहिरोरी के पूर्व प्रमुख व आप और हम के संस्थापक सर्वाधार सिंह की पुण्यतिथि पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय कास्को बाल क्रिकेट चैंपियनशिप की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

स्टेडियम में पहले दिन पहला मैच 10 स्क्वायर व बाहुबली टाइगर के बीच खेल गया। जिसमें पहले टेन स्क्वायर ने बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में उतरी बाहुबली ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंकित को घोषित किया गया। दूसरा मैच हरदोई टाइगर व अहिरोरी के बीच हुआ। जिसमें हरदोई टाइगर ने बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में उतरी अहिरोरी ने मात्र सात ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया और आठ विकेट से मैच जीत लिया। गोपाल मैन ऑफ द मैच बने।
खेल संस्था 10-स्क्वायर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले होने वाली ठा. सर्वाधार मेमोरियल कप राज्य स्तरीय कास्को बाल क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख रविप्रकाश और पारुल दीक्षित ने टॅास उछालकर किया। एसोसिएशन अध्यक्ष जनार्दन सिंह और सचिव गोपाल नारायण मिश्रा, भाजपा नेता राजेश अग्निहोत्री एवं राजाबक्स सिंह ने पिच पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। यहां संस्था संयोजक कमलेश पाठक, सरस्वती सदन अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, गोविंद सिंह, अवनिकांत बाजपेयी, अवधविहारी मिश्र, राकेश सिंह, ओपी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें