फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाबा, बाबर, मुन्ना और जिमजिम ने जीतीं कुश्ती

विज्ञापन
फोटो 26 : पहलवान जिमजिम डोगरा और पहलवान मुन्ना का परिचय कराते दर्शक गुड्डू। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बिलग्राम। जीजीआईसी के सामने चल रहे दंगल को लेकर दर्शकों का रोमांच बढ़ता जा रहा है। कुश्तियों के दांव-पेच देख दर्शक रोमांचित हो रहे हैं। दंगल में पहली कुश्ती बाबा शक्तिमान हिमाचल प्रदेश और मस्ताना पहलवान शाहजहांपुर के बीच हुई।
विज्ञापन

इसमें शक्तिमान बाबा विजय घोषित हुए। दूसरी कुश्ती जिमजिम डोगरा और बिल्लू पहलवान हरियाणा के बीच हुई। इसमें जिमजिम डोगरा विजय घोषित हुए। तीसरी कुश्ती बाबर पठान दिल्ली और एप्पल पहलवान आगरा के बीच हुई जिसमें बाबर पठान विजयी हुए। चौथी कुश्ती मुन्ना टाइगर गोरखपुर ने जीती। पांचवीं कुश्ती शास्त्री और जिमजिम डोगरा के मध्य हुई और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
बाबा शक्तिमान हिमाचल प्रदेश और देवा पहलवान बनारस के बीच में हुई कुश्ती भी बराबरी छूटी। इस दौरान चांदराम पहलवान उन्नाव, अमजद खान, आयुष दीक्षित, हाफिज कयूम, संजीव पाठक, आयोजक चंदगीराम मिश्रा, शास्त्री पहलवान उत्तराखंड सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें