फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्नीचर की दुकान में आग लगने से 90 हजार रुपये का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-29- आग से जली लकड़ी की अलमारी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। शहर के रद्धेपुरवा मार्ग पर नखासा के सामने बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने समर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, 90 हजार रुपये का फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल पुरवा निवासी फारूख फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान रद्धे पुरवा मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के नखासा के सामने है। वह नया और पुराना दोनों तरह का फर्नीचर बेचते हैं। फारूख के मुताबिक, बुधवार की रात 12:30 बजे दुकान के पास रहने वाले अन्नू द्विवेदी ने उन्हें फोन किया।
उन्होंने दुकान में आग लगने की बात बताई। वह मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने समर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया। आग से लकड़ी की अलमारी, गद्दे, दरवाजे के पल्ले आदि सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में पीछे की ओर काफी संख्या फर्नीचर रखा हुआ था। वहां तक आग नहीं पहुंच पाई। समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो जाता। दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें