फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान

Thu, 20 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका कैंपस स्थित सपा कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जिले में नामित दो सचिवों का स्वागत किया गया। साथ ही विस चुनाव को लेकर अभी से जुटने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपदीय पार्टी में दो सचिवों को नामित किया गया है। जिसमें अखिल सिंह चंदेल व धीरज गुप्ता को जिला सचिव बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को पूरी ताक त से लगकर 2017 में पुन: सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को सीएम बनाना है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा दोनों सचिवों का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


नव मनोनीत अखिल सिंह चंदेल व धीरज गुप्त ने कहा कि वह सपा की जनहित के कार्यों को आम जनता के बीच ले जाने का काम करेंगे और अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस मौके पर मुकुल सिंह, गीता सिंह, प्रशांत मिश्र, अजय सिंह मोनू, कपिल मिश्रा, पवन सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, देवव्रत मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें