फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों का जत्था शिव मंदिर रवाना

Thu, 20 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के इतिहास में पहली बार हजारों कांवड़िया बम-बम भोले के जयकारों के साथ शिव की नगरी को रवाना हुए। इस मौके पर लोगों ने जगह-जगह लाल कांवड़ियों को जलपान कराकर स्वागत किया।
विज्ञापन


कावंड़िए गंगा जल लेकर पाली तिराहे पर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों ने जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत किया। कांवड़ियों की यात्रा धार्मिक झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्ग गिगियानी, चौक, घंटाघर, बड़ी बाजार तिराहा, दिलेर गंज व अल्हापुर आदि स्थानों से निकली। यात्रा के दौरान हुई बारिश भी शिव भक्तों के हौसले को डिगा नहीं सकी।

कांवड़ियों को परेली, सहोरा, चौक, बड़ी बाजार व अल्हापुर में श्रद्धालुओं ने जलपान कराया। ज्ञात हो कि पहली बार नगर के कई क्षेत्रों से शिव मंदिर में जल चढ़ाने को हजारों की तादात में कांवड़िया व महिलाएं एक साथ रवाना हुए। उधर, कांवड़ियों की शोभायात्रा में भाजपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इनमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक गांगा सिंह चौहान, हिमांशु सेठी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, पवन रस्तोगी, अनिल शुक्ला, अजीत सिंह बब्बन, सांसद प्रतिनिािध सुजीत वर्मा, सौरभ मिश्रा, विनोद राठौर आदि शामिल रहे। उधर, कांवड़ियों के जत्थे में अल्हापुर, सुलेमानी, बुध बाजार, चौक, गिगियानी, अख्तियारपुर, इनायतपुर, खेड़ा अजमल, बड़ी बाजार आदि के अलावा कई शिवभक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें