हरदोई। सदर विधायक नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही जनपद में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में दीपावली सा जश्न मनाया गया। जगह-जगह नितिन अग्रवाल के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल का विधानसभा उपाध्यक्ष बनना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही तय हो गया था, लेकिन सपा ने उनके विरुद्ध नरेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। सोमवार को विधानसभा में मतदान के बाद मतगणना हुई और अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने परिणाम घोषित करते हुए नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन का एलान किया।
इस एलान के साथ ही जनपद में नितिन के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके वैटगंज स्थित आवास पर प्रियम मिश्रा, प्रदीप पाठक, टिंकू त्रिवेदी, बालाजी, अंबुज शुक्ला, संजू शर्मा, सुशील गुप्ता, मोनू दिवाकर, कल्लू रस्तोगी आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के डीएम चौराहा स्थित फार्म हाउस पर भी मिठाई बांटी गई।
यहां मनीष चतुर्वेदी, राजू मिश्रा, केसी गुप्ता, छोटू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के आवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान हबीब लिट्टे, अमित वाजपेयी, आकाश पाठक, अंशुमान मिश्रा, रामदास यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो-36-फार्म हाउस पर समर्थकों के साथ खुशी मनाते नितिन अग्रवाल के चाचा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्?- फोटो : HARDOI