फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कन्या स्कूल ने मारी बाजी

Tue, 01 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित हुई जनपदीय बालिका सब जूनियर और सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने बढ़ चढ़ कर न सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि अपना उम्दा प्रदर्शन कर विजेता बनने का भरपूर प्रयास भी किया, पर आर्य कन्या की टीम के आगे प्रतिद्वंद्वी टीमें ज्यादा देर तक न टिक सकी और दोनों ही वर्गों में आर्य कन्या टीम को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन


जीजीआईसी में जनपदीय बालिका सब जूनियर व सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर बालिका वर्ग में 14 वर्ष की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तो सीनियर बालिका प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा सचिव अवधेेश त्रिपाठी और प्रधानाचार्या आशा कनौजिया द्वारा प्रतियोगिता का प्रारंभ किया गया।

अवधेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीतना उतना जरूरी नहीं है, बल्कि उस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग बालिका में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज ने प्रथम स्थान पर कब्जा कर विजेता का स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी को उप विजेता घोषित किया गया। सब जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज ने विजेता व वेणी माधव बालिका इंटर कालेज को उप विजेता घोषित किया गया।

विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। निर्णायक मंडल में वीर बहादुर सिंह, हंसराज कुशवाहा, श्याम नारायन त्रिवेदी, मनोज पांडे, मो. हबीबुल्लाह, सीरतजहां , रजनीश पांडे की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या आशा कनौजिया ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर रचना शुक्ला, अजी फातिमा, संजीव कुमार, अरविंद मिश्र, अनीता, शशि मिश्रा, शालिनी शर्मा, सुमन द्विवेदी, प्रत्यूषा सिंह, संगीत चौरसिया और उमारानी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें