रेलवे अब कम दूरी की यात्रा में स्लीपर डिब्बों में
अनारक्षित टिकट जारी करने जा रहा, जिससे लोगों को जनरल डिब्बे की भीड़ से
तो छुटकारा मिलेगा, साथ ही रेलवे ने बुजुर्गों के लिए रियायती टिकट देने का
फैसला भी किया है। स्लीपर में अनारक्षित टिकट को लेकर जिले में ट्रायल भी
कर लिया गया। ट्रायल के दौरान प्रक्रिया को विधिवत लागू कर दिया जाएगा।
जनरल
की भीड़भाड़ से बचाव को रेलवे अब स्लीपर में अनारक्षित टिकट देगा। ऐसे में
कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्री स्लीपर में बैठकर आराम से यात्रा पूरी
कर सकते हैं। स्लीपर का अनारक्षित टिकट देने के साथ ही रेलवे द्वारा
बुजुर्गों को रियायती टिकट दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि बुजुर्गों को टिकट में
वैसे ही रियायत मिलती है, ऐसे में स्लीपर में भी अनारक्षित टिकट लेने पर
रियायत मिलेगी, जिससे लोगाें को सुविधा मिलेगी। स्लीपर में अनारक्षित टिकट
को लेकर रेलवे की ओर से काफी हद तक कार्य किया जा चुका है और स्लीपर डिब्बे
में टिकट के लिए ट्रायल भी हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी
एक्सप्रेस में चार यात्रियों को टिकट जारी किए गए हैं। हालांकि, इसके बाद
अभी तो टिकट देना बंद कर दिया गया, पर टिकट बनाने को रेलवे की ओर से
साफ्टवेयर भी जनपद को भेज दिया गया है। अब सिर्फ बड़े अफसरों की मंजूरी की
राह देखी जा रही है।
सीएमआई पीके त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय स्तर से सभी
कार्य किए जा चुके हैं और अब अफसरों के लिखित आदेश का इंतजार है। आदेश आने
के बाद इस प्रक्रिया को विधिवत लागू कर दिया जाएगा।