फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेड़बंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम से मारपीट, नौ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। संडीला तहसील क्षेत्र में कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर आट गांव में मेड़बंदी करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर चार महिलाओं समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सरॉय थोक निवासी राघवेंद्र मिश्रा संडीला तहसील में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। संडीला की एसडीएम तान्या सिंह के आदेश पर शुक्रवार को वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर आट निवासी भगौती प्रसाद और राम किशोर के खेतों की मेड़बंदी के लिए टीम के साथ गए थे। मेड़बंदी के दौरान ही गांव के फूलमियां, पत्नी अनीसा, पुत्री सायमा, इजहार अली, पत्नी कारिया, पुत्री अनीसा के साथ ही परिवार के मासूक अली, अकील और कमालुद्दीन मौके पर आ गए।
इन लोगों ने राजस्व निरीक्षक के साथ अभद्रता की और मौजूद लेखपाल गिरिजा शंकर को लाठी-डंडाें से पीट दिया। लेखपाल को बचाने आए भगौती प्रसाद और राम शंकर को भी पीटा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाएं लेखपाल गिरिजा शंकर को घसीटकर पिटाई करती दिख रही हैं। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर चार महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें