हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेरिया गांव के पास पैदल जा रहे किसान को बेकाबू वैन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। लोनार क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी राकेशपाल (50) खेतीबाड़ी करते थे।
शनिवार को सुबह वह खेत देखने लिए शाहाबाद-जगदीशपुर मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान शाहाबाद की तरफ से आई तेज रफ्तार वैन ने रौंद दिया। हादसे में राकेश के सिर व पैर व सीने में चोट आने से मौके पर मौत हो गई।
हादसे की सूचना पर परिजन व ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।