शाहाबाद/मल्लावां। शाहाबाद और मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में किसान और युवती के शव फंदे पर लटकते मिले। किसान के परिजनों ने गांव के चार लोगों पर रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
वहीं, युवती के परिजनों ने मामले में चुप्पी साध रखी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गहोरा निवासी अजीत उर्फ पप्पू (28) खेतीबाड़ी करते थे।
शुक्रवार को शाम से लापता था। देर रात गांव के बाहर आम के पेड़ में शव फंदे पर लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा, तो परिजन को सूचना दी।
अजीत के पिता जागेश्वर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से 20 फरवरी को युवती संग गालीगलौज को लेकर विवाद हो गया था। युवती के परिजनों ने अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसी रंजिश में युवती के परिजनों ने बेटे की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवारा चकोल निवासी अलका यादव (22) शुुक्रवार को देर रात घर से निकल गईं थी। शनिवार को सुबह घर के पास बने गोड़े मेें टिन शेड में दुपट्टे से शव लटका मिला।
परिजनों ने शव लटका देखा तो सूचना पुलिस को दी। अलका के पिता पूर्व प्रधान श्रीपाल यादव ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही।
सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान सुुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मर्जी से खुुदकुशी का जिक्र है। पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
हरदोई। देेहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खदरा में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सुरसा क्षेेत्र के ग्राम हुसियापुर निवासी मालती (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व खदरा निवासी दीपू के साथ हुई थी।
शुक्रवार को देर रात संदिग्ध हालात में मालती की मौत हो गई। पड़ोसियों ने सूचना पिता रामकिशुन को दी। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ससुराली आए दिन बेटी संग झगड़ते थे।
आरोप है कि विवाद होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके दो बेटे हैं। कोतवाल गंगेश शुुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या महिला ने आत्महत्या की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।