फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप बैक करते समय चपेट में आई वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के गोविंदखेड़ा में पिकअप बैक करते समय वृद्धा चपेट में आ गईं। सीएचसी कोथावां ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है।
विज्ञापन

गोविंदखेड़ा निवासी शांती (70) को बुखार आ गया था। पुत्र महेश ने बताया कि मां शुक्रवार शाम गांव के तिराहे स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थीं। इस दौरान एक चालक अपना पिकअप बैक कर रहा था। वृद्धा पिकअप नहीं देख पाईं और उसकी जद में आ गईं। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें सीएचसी कोथावां ले जाया जा रहा था।
मीना बाजार के पास उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुत्र ने लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं और इसलिए पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें