फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सरकारी भूमि पर लगे 102 पेड़ काटने में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-लेखपाल ने कासिमपुर थाने में दर्ज कराया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर भट्योली में सरकारी भूमि पर लगे 102 पेड़ों का कटान हो गया। इसकी जानकारी लेखपाल से लेकर वन विभाग के जिम्मेदारों तक को तब हुई जब मौके से लकड़ी तक हट गई। फिलहाल लेखपाल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
संडीला तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात कुशाग्र शुक्ला ने कासिमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि वह अल्लीपुर टंडवा के लेखपाल हैं। रामपुर भट्योली भी इसी क्षेत्र में आता है। बताया कि यहां सरकारी भूमि पर लगे पेड़ों में से 102 पेड़ों का कटान कर लिया गया है। जांच में पता चला कि रामपुर भट्योली निवासी राम औतार और श्रीराम ने छोटईखेड़ा निवासी ठेकेदार अरमान के साथ मिलकर पेड़ों का कटान कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया कि सिरज के 40, कनकोहरी के पांच, अआम का एक, चांदनी के 29, अकोहरे दो, गूलर के 15, लबेरा का एक, नीम दो, जामुन के छह और सहजन का एक पेड़ काटा गया। सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वृक्ष संरक्षण अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें