फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं और मंदिर जाने से करते परहेज : संजय गंगवार

Wed, 26 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी उद्योग और गन्ना विकास राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में सपा पर कसे तंज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। चीनी उद्योग और गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला। कहा कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने जा सकते हैं। उन्हें श्रीराम, काशी विश्वनाथ मंदिरों में जाने से परहेज है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी आज समाप्तवादी पार्टी बन गई है।
राज्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद सभागार में पत्रकारों से बातचीत में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनाया। अखिलेश यादव के एक्स पर किए गए पोस्ट एक के एक साथ फ्री, नवरात्र पर पार्टी टाइम है, पर मंत्री नेे कहा कि मुझे जानकारी नहीं है कि प्रदेश में शराब की एक बोतल पर एक फ्री दी जा रही है। हां, अखिलेश यादव माफिया की कब्र जाते हैं, इसकी जानकारी है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर के लिए लखनऊ के भटपुर गांव में भूमि अधिग्रहण में भ्रष्टाचार के सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार किया होगा उस पर कार्रवाई तय है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री के मिशन से साल 2017 से डबल इंजन की सरकार प्रदेश में जनहित के काम कर रही है। सरकार विकास और समृद्धि के मॉडल के रूप में प्रस्तुत हुई है। केंद्र सरकार की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन

कहा कि विकास, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति में प्रदेश ने पहचान बनाई है। साल 2017 से पहले पहचान का संकट था, आठ साल में शून्य से शिखर और अंत्योदय से सर्वोदय का सफर तय किया है। गन्ना मूल्य न बढ़ाने और गन्ना खेती की लागत व चीनी मूल्य अधिक होने के सवाल पर कहा कि मूल्य तो एक कमेटी तय करती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, डीएम एमपी सिंह, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी व एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी व तान्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें