फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अधूरे पड़े तुलसीपुर संपर्क मार्ग के लिए मिले 1.18 करोड़

Wed, 26 Mar 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 40 : छावन से तुलसीपुर तक बनी आरसीसी सड़क। संवाद
विज्ञापन

भरावन क्षेत्र के छावन से तुलसीपुर तक बनवाई जा रही आरसीसी सड़क
- दूसरी किस्त न मिलने से रुका पड़ा था काम, अब होगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। छावन-तुसलीपुर संपर्क मार्ग जल्द ही पूरा बन जाएगा। शासन ने त्वरित आर्थिक विकास योजना में विकास खंड भरावन के छावन से तुलसीपुर संपर्क मार्ग के लिए दूसरी किस्त में 1.18 करोड़ रुपये दे दिए हैं। जिससे अब मार्ग का बाकी काम भी पूरा कराया जा सकेगा। जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
त्वरित आर्थिक विकास योजना में करीब 2.50 किलोमीटर लंबाई वाले छावन-तुलसीपुर संपर्क मार्ग को आरसीसी बनवाए जाने के लिए शासन ने साल 2022-23 में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। मार्ग बनवाए जाने के लिए शासन ने 2,38,06,00 रुपये की स्वीकृति के साथ ही 1,19,53,000 रुपये भी दे दिए थे। काम कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई थी। पहली किस्त के रुपये मिल जाने से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया है। दूसरी किस्त अब मिली है। शासन ने दूसरी किस्त में 1,18,97,000 रुपये दिए हैं। दूसरी किस्त मिल जाने से मार्ग के बाकी काम को भी जल्द पूरा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
त्वरित आर्थिक विकास योजना में शासन ने भरावन क्षेत्र के एक मार्ग के लिए दूसरी किस्त में 1,18,97,000 रुपये दिए हैं। दूसरी किस्त मिल जाने से संपर्क मार्ग का बाकी काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता से कहा गया है कि वह काम को गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। -मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें