फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं पर जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का जिम्मा: रजनी

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करतीं विधायक रजनी तिवारी व मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष स? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शाहाबाद। तहसील के अधिवक्ता कक्ष में सोमवार को अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रजनी तिवारी ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अधिवक्ताओं का काम जिम्मेदारी भरा है। अधिवक्ताओं पर लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने का जिम्मा है। अधिवक्ता ही हैं जो ज्ञान का प्रयोग कर अपराधी को सजा दिलाने और निर्दोष को बचाने का काम करते हैं। हमें विश्वास है कि अधिवक्ता दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते रहेंगे।
विधायक ने वकीलों की मांग पर पुस्तकालय के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अध्यक्ष वरुणेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगाराम सत्यार्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित मिश्रा व विमल पांडे एवं महामंत्री बलराम दीक्षित समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। खुशी है कि अधिवक्ता समाज, युवाओं के समय-समय पर आदर्श प्रस्तुत करता रहता है। इस मौके पर अजय वाजपेयी भुल्लन, तहसीलदार अवधेश कुमार, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, रामसनेही मिश्रा, विमलेश लोधी, अनिल शुक्ला, अवधेश पाठक, केके द्विवेदी व कृष्णवीर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें