फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंहित किए जा रहे हैं एससी/एसटी एक्ट का दुरूपयोग करने वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रदोई। उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि एक्ट का दुरुपयोग करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है और इन पर सख्त कार्रवाई होगी। बाबा साहब आंबेडकर और दीन दयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर ममता की नींव पर समता मूलक समाज की स्थापना की जा रही है। अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। इसकी आड़ लेकर किसी को कानून का दुरुपयोग भी नहीं करने देंगे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जाते समय डॉ. रामबाबू हरित ने लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में वार्ता की। उन्होंने कहा कि लगभग चार माह के कार्यकाल में आयोग ने विशेष कार्यशैली अपनाई है।
इसके तहत प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटकर प्रत्येक जनपद का दौरा किया जा रहा है। अनुसूचित जाति की बस्तियों में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग में 342 मामले लंबित थे। सुनवाई कर 205 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल गौतम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन, सीओ सिटी विकास जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें