फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ओवरलोड सावरियां भरने में कार्रवाई हर बार, शहर में वाहन दौड़ रहे फिर भी लगातार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ऑटो व ईरिक्शों से जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो जिले के अधिकारी जाग जाते हैं और कार्रवाई शुरू कर देते हैं। बृहस्पतिवार को हादसा होने के बाद एक बार फिर कार्रवाई शुरू हो गई। शहर के 16 वाहनों पर कार्रवाई की गई, लेकिन शहर की लखनऊ चुंगी पर बे-रोकटोक ओवरलोड सवारियां भरकर जाती नजर आईं।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार को ऑटो रिक्शा से दुर्घटना हो गई और आठ लोगों की मौत हो गई। घटना होने के बाद एक बार फिर से जिम्मेदारों की नींद खुली और कार्रवाई शुरू कर दी। उप संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने शहर के सीतापुर मार्ग और संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर छह ऑटो परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने पर सीज किए गए। एक पिकअप में सवारी होने पर कार्रवाई की गई।
सीतापुर मार्ग पर तीन पिकअप में सवारी होने पर, ओवरलोडिंग में तीन ऑटो, एक ईरिक्शा और सवारी ढोते मिलने पर दो वैन को सीज कर चालान किया गया। अधिकारी शहर के बाहर कार्रवाई कर रहे थे, वहीं शहर के लखनऊ चुंगी पर ओवरलोड ई-रिक्शा और ऑटो चालक बे-रोकटोक फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें