फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार बीघा जमीन के लिए नशेबाजी में विवाद, भाई-भतीजों ने अधेड़ को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। चार बीघा जमीन और नशेबाजी में विवाद के कारण भाई और भतीजों ने अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अब्दुल्लापुर निवासी बड़ेलाल (47) खेती करते थे। वह अविवाहित व शराब के आदी थे। बड़ेलाल पांच सगे भाई थे, जिनमें सबसे बड़े मटरू की मौत हो चुकी है। पांचों भाइयों के गांव में पास-पास ही मकान बने हैं। बृहस्पतिवार रात बड़ेलाल का बड़ा भाई भइयालाल अपने पुत्र मानसिंह और भतीजे अरविंद (मटरू का पुत्र) के साथ मकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान बड़ेलाल ने भइयालाल के ऊपर पत्थर का टुकड़ा फेंक दिया। भइयालाल भी नशे में बैठा था। उसने अरविंद और मानसिंह के साथ मिलकर बड़ेलाल को दौड़ा लिया।
लगभग 100 मीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया और लाठियों से पीट दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से बड़ेलाल बेसुध होकर गिर गए। इस पर बड़ेलाल के भाई छोटेलाल के पुत्र रमन ने उसे सीएचसी टोडरपुर पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह बड़ेलाल की मौत हो गई। रमन का कहना है कि भइयालाल आए दिन बड़ेलाल से अपने हिस्से की चार बीघा भूमि उसके नाम करने के लिए कहता था। बड़ेलाल इन्कार कर देते थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भी विवाद की शुरूआत इसी बात से हुई थी और नाराजगी में बड़ेलाल ने पत्थर का टुकड़ा भइयालाल की तरफ उछाल दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रमन की तहरीर पर भइयालाल, उसके पुत्र मानसिंह और भतीजे अरविंद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।


एक ही गांव में दो-दो घटनाओं से सनसनी
अब्दुल्लापुर गांव में दो दिन के अंतराल में हुईं दो हत्याओं से सनसनी है। 14 मई को भी अब्दुल्लापुर निवासी रामपाल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 14 मई की सुबह गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला था। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात इसी गांव में हुई घटना में शुक्रवार सुबह बड़ेलाल की मौत हो गई। बड़ेलाल और रामपाल के मकान गांव में आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें