फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से कुचलकर मासूम की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-34-तैय्यबा की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। कछौना कस्बे के चौराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार पिता पुत्री को एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी मासूम के ऊपर से एंबुलेंस का पिछला पहिया निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी देकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असही आजमपुर निवासी मोहतरीम गौसगंज कस्बे में विसातखाने की दुकान चलाते हैं। उनके रिश्तेदार कछौना कस्बे के सदर बाजार निवासी सलीम के पुत्र शोएब का निकाह बुधवार को हुआ था। गुरुवार को वलीमा था। इसमें शामिल होने के लिए मोहतरीम अपनी पुत्री तैय्यबा (5) के साथ बाइक से गया था। कछौना कस्बे में मुख्य चौराहा से स्टेशन रोड पर जाते समय विपरीत दिशा से आई 102 सेवा की एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तैय्यबा सड़क पर जा गिरी और इसी दौरान एंबुलेंस ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर भाग निकला।
घटना का पता चलते ही परिजन व अन्य परिचित मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इसकी सूचना पर कोतवाल सुनील कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया। इस बीच मृतका के पिता मोहतरीन की तहरीर पर एंबुलेस चालक बृजेश कुमार निवासी नगला जनपद फर्रुखाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। लगभग आधा घंटे बाद जाम खुल गया। तैय्यबा अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।

ृटो-35-कछौना में जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-36-घटना के बाद बेसुध मृतका के माता पिता को संभालते परिजन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें