फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: झोलाछाप से इंजेक्शन लगवाने के बाद बीमार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। बुखार और जुकाम से परेशान मजदूर ने सोमवार शाम एक झोलाछाप से इलाज कराया। झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मजदूरों का ठेकेदार घटना को छिपाए रहा। देर रात मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुतपुर गांव निवासी मुकेश (33) मजदूरी करते थे। पिछले कुछ दिनों से वह अतरौली थाना क्षेत्र के पीपरगांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर कोयला झोंकने का काम कर रहे थे। सोमवार को उन्हें जुकाम और बुखार हो गया। इस पर एक झोलाछाप से उन्होंने दवा ली। झोलाछाप ने इंजेक्शन भी लगा दिया। कुछ देर बाद मुकेश की मौत हो गई। मजदूरों का ठेकेदार हेमराज पूरी घटना को छिपाए रहा। सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे इसकी चर्चा पुलिस तक पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पूछताछ में झोलाछाप के इंजेक्शन लगने के बाद मौत होने का पता चला है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। परिवार में पत्नी सुनीता, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। यह सब लोग रायबरेली में रहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें