पिहानी (हरदोई)। सआदतनगर में कैडर कैंप के दौरान बसपा नेता व एमएलसी नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अवाम के सामने बसपा एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि पार्टी की रीति-नीति से अवाम को वाकिफ कराएं।
एमएलसी ने कहा कि समय आ गया कि प्रदेश विस चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएं। अभी से गांव-गांव पहुंच कर लोगों को बसपा की नीतियां बताएं। विस क्षेत्र से पार्टी के संयोजक राजीव वर्मा ने कहा कि इस सरकार में अवाम को एक जनप्रिय और जनविरोधी सरकार के बीच का फर्क पता चल गया है। सभी को बसपा के न्यायप्रिय और भयमुक्त समाज देने वाले शासन की याद आ रही है। विस चुनाव में बसपा बड़ी मजबूती के साथ सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, हाफिज अब्दुल अहद गाजी, मोहम्मद अकील व जगदीश वर्मा ने विचार रखे। इस मौके पर शमीम सिद्दीकी व रामऔतार नागर आदि मौजूद थे।