फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहटा गोकुल में 24 घंटे से ब्लैक आउट

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मन्नापुरवा पावर हाउस में रविवार को संडीला की 132 केवीए लाइन टूट कर बेहटा गोकुल की 33 केवीए लाइन पर गिरने से आपूर्ति प्रभावित हो गई। कुछ घंटे बाद संडीला को तो लखनऊ से आपूर्ति दी जाने लगी जबकि बेहटागोकुल में 24 घंटे से आपूर्ति नहीं है। उधर, अचानक काम अधिक बढ़ने से टूटे तारों को सुधारने का काम भी अभी शुरू नहीं हो सका
विज्ञापन

जिले के लोगों को एक तो वैसे ही सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही, वहीं आए दिन अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट से भी बिजली गुल रहती है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। जिले का हाल यह है कि संडीला और बेहटा गोकुल में बीते 24 घंटों से आपूर्ति प्रभावित है और आगे कितने समय तक आपूर्ति न मिले, मुश्किल है। ज्ञात हो कि रविवार की दोपहर 12 बजे संडीला की 132 केवीए विद्युत लाइन अचानक तेज आवाज के साथ टूट गई। 132 केवीए लाइन टूटकर बेहटा गोकुल क्षेत्र की 33 केवीए लाइन पर गिरी, जिससे बेहटा गोकुल की विद्युत लाइन भी टूट गई।
तार टूटने के बाद संडीला व बेहटा गोकुल दोनों ही क्षेत्रों में लाइट चली गई। हालांकि, शाम तक लखनऊ के सरोजनीनगर से संडीला को आपूर्ति तो दिला दी गई, पर बेहटा गोकुल क्षेत्र में 24 घंटे बाद भी आपूर्ति नहीं आई। इस बाबत बताया गया कि सोमवार की शाम को चार बजे आंधी आने से कई स्थानों पर आपूर्ति प्रभावित है, जिसे बनाया जा रहा है। पारेषण खंड एसडीओ एके सिंह ने बताया कि काम जल्द शुरू करवाकर आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें