फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा दे सीतापुर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, बाकी पुलिस की निगाह में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रियंका गांधी के समर्थन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह पुलिस को चकमा देकर सीतापुर पहुंच गए। दूसरी ओर महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की रवानगी की सूचना पर पुलिस मुस्तैद हो गई और इन्हें घरों में ही रोक दिया। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जहानीखेड़ा पुलिस चौकी पर शाहजहांपुर से सीतापुर जा रहे नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर में रोकी गईं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मिलने के लिए कांग्रेसियों के हरदोई से निकलने की सूचना पर पुलिस जब तक अलर्ट होती तब तक जिलाध्यक्ष आशीष सिंह कुछ समर्थकों के साथ गुपचुप ढंग से सीतापुर पहुंच गए। उधर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, जिला महासचिव भुट्टो मियां आदि को सीतापुर जाने से पहले ही घर में ही रोक दिया गया।
इसी तरह पाली में कांग्रेस नेता अनुपम दीक्षित के आवास पर भी पुलिस तैनात की गई, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल गए। शाहजहांपुर से सीतापुर जा रहे कांग्रेसियों को जहानीखेड़ा चौकी क्षेत्र में हिरासत में ले लिया गया। कुल नौ लोगों को हिरासत में लेकर पिहानी कोतवाली में बैठाया गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर जैदी को उनके महमूदपुर सरैंया स्थित पैतृक आवास पर ही रोक दिया गया और पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें