फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चुनाव में लगाए गए 802 बड़े वाहन और 275 छोटे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने बड़े और छोटे वाहनों को अधिग्रहीत कर लिया है। मतदान कार्मिकों सहित जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य जरुरत के हिसाब से 802 बड़े वाहन और 275 छोटे वाहनों को अधिग्रहीत किया गया है। बड़े वाहनों के लिए सीएसएन पीजी कॉलेज, आईटीआई और छोटे वाहनों के लिए जीआईसी में पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन

13 मई को होने वाले मतदान के लिए 12 मई को (आज) पोलिंग पार्टियों को लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्र के बूथवार रवानगी कराई जाएगी। प्रशासन ने लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य जरुरत के हिसाब से वाहनों को अधिग्रहण किया है। वाहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ ही पुलिस फोर्स के लिए भी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।
बड़े वाहन करीब 802 अधिग्रहीत किए गए हैं। ऐसे ही जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के लिए सरकारी विभागों के वाहनों के साथ ही निजी वाहनों का भी अधिग्रहण किया गया है। 275 छोटे वाहन अधिग्रहीत किए गए हैं। इसमें से 201 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 वाहन जोनल मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार सहायक निर्वाचन अधिकारियों को दो-दो वाहन रिजर्व में दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें