फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वीएचए और मतदाता सहायता केंद्र नाम तलाशने में करेगा मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए सुविधा-सहूलियत के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

मतदाता पर्ची न होने पर भी पहचान पत्र से मतदान किया जा सकेगा। इसके लिए मतदाता अपने एंड्रायड मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) और बूथ पर मतदाता सहायक केंद्र पर अपने नाम को तलाश सकेंगे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए आयोग ने भी गंभीरता दिखाई है। इसी क्रम में प्रशासन ने भी एक कदम और बढ़कर मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर सुविधा-सहूलियत के इंतजाम कराए हैं। मतदाताओं को अपने नाम को तलाशने के लिए किसी भी पर्ची आदि की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आयोग ने वीएचए दिया है। इसके लिए मोबाइल पर ही अपने नाम को तलाशा जा सकता है। एप डाउनलोड करने के लिए प्रशासन की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों, बूथों पर वीएचए सहित अन्य एप के क्यू-आर कोड चस्पा कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि एप से नाम आसानी से घर बैठे ही तलाशा जा सकता है। मतदाता पर्ची और मतदाता गाइड का घर-घर वितरण भी कराया गया है। मतदाता पर्ची न होने पर भी मतदाता सूची में नाम होने पर बूथ पर कार्मिक वोट डालने से नहीं रोकेंगे। इसके लिए कोई न कोई पहचान पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन

मतदाताओं की सहूलितय के लिए सभी बूथों पर मतदाता सहायता केंद्र भी बनवाए जा रहे हैं। यहां पर बूथ लेबल आफीसर के पास अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। इसमें मतदाता का नाम आसानी से तलाश किया जा सकेगा और इसी क्रमांक को पर्ची पर नोट कर मतदाता मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें