फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, आधे हरपालपुर में दो दिन से अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंका, हरपालपुर में दो दिन से अंधेरा
विज्ञापन


हरपालपुर। कस्बे में थाने के पास लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार शाम फुंक गया। इससे आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई। लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। अन्य क्षेत्रों में भी बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया।

पलिया विद्युत उपकेंद्र से कटियारी क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी क्षेत्रों में 22 व ग्रामीण क्षेत्रों मेें 18 घंटे बिजली आपूर्ति देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री के दावों से इतर क्षेत्र के लोगों को बमुश्किल पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। हालांकि अफसर क्षेत्र में 14 से 15 घंटे आपूर्ति का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इतर ग्रामीण क्षेत्रों को जितनी देर भी आपूर्ति मिलती है, उसमेें भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि आपूर्ति के दौरान भी उन्हें लगातार एक घंटे बिजली मिलना भी मुश्किल है। वहीं, रात में दो चरण में रोस्टिंग के नाम पर कटौती होने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। कस्बा निवासी आशू सिंह, संदीप श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, सुनील वर्मा, मोहित त्रिवेदी आदि ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने व शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई रजनीकांत रावत ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलवा कर जल्द आपूूर्ति बहाल की जाएगी।

- आधे क्षेत्र की बिजली गुल, उमस भरी गर्मी में लोग बिलबिलाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें