चरक हेल्थ केयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा
सोमवार को अतरौली स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित विकलांग सहायता शिविर
में 542 लोगों पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया।
इस दौरान
पात्रता आकलन कर 231 को ट्राईसाइकिल, 54 को कृत्रिम हाथ-पैर, 81 को बैसाखी,
72 को कान की मशीन स्वीकृति की गई। आयोजक अश्वनी सिंह ने बताया कि उक्त
सामग्री जल्द से जल्द वितरित की जाएगी। कहा कि विकलांगों को सहायता सामग्री
मिलने से उनका हौसला बढ़ेगा।
इस मौके पर शैलेंद्र द्विवेदी, ओम प्रकाश
सिंह, कुंवर विक्रम सिंह, पिंकू चौहान, राजेंद्र सिंह, अमित अवस्थी, दिनेश
चौहान, दीपक भदौरिया, पूलू सक्सेना, रामेश्वर अर्कवंशी, उदय चौरसिया,
राजकुमार शुक्ला, भयंकर द्विवेदी, रामविलाश यादव, यशवीर चौहान, रामेंद्र
अर्कवंशी, कौशलेंद्र सिंह दीनू, भगवानदीन गौतम आदि मौजूद थे।