फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन पहले लापता तीन युवतियों में से दो ननिहाल लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागर निवासी 13 दिन पहले लापता हुई तीन युवतियों में से शुक्रवार को दो सहेलियां लौट आईं। दोनों सांडी थाना क्षेत्र में ननिहाल पहुंची हैं। जबकि तीसरी सहेली दिल्ली में ही किसी परिचित के यहां रुकी है। जानकारी मिलने पर युवतियों के परिजन ननिहाल पहुंचे थे। जहां से देर रात तक घर नहीं लौटे। युवतियों का कहना है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर वह लोग दिल्ली गईं थी।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागर निवासी संतराम की बेटी मोहनी उर्फ रोशनी (18) पड़ोसी शरीफ उर्फ मुच्छू की बेटियां यासमीन (18) और साबरीन (17) 12 जून की शाम बाजार से खरीदारी की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद तीनों देर रात तक नहीं लौटी थीं। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का कोई सुराग नहीं लगा था। 13 जून को पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज की थी। शुक्रवार को दो युवतियां सांडी के आदमपुर ननिहाल में मामा इलियास के घर पहुंची। जिसकी सूचना इलियास ने परिजनों क ो दी। दोनाें का कहना है कि वह परिजनों की कहासुनी से नाराज होकर तीसरी सहेली के साथ दिल्ली चली गई थीं। सहेली अभी भी दिल्ली में ही परिचित के यहां है। दोनों युवतियों का कहना है कि परिजनों की डांट से क्षुब्द वह ननिहाल चली गई थीं। क ोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि इस संबंध में अभी परिजनों की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। बताया कि जानकारी कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


- 13 दिन पहले लापता तीन युवतियों में से दो ननिहाल लौटीं
- बताया तीसरी सहेली दिल्ली में ही परिचित के यहां रुकी है
- पिहानी कोतवाली क्षेत्र निवासी हैं युवतियां, 12 जून से थीं लापता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें