फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम चौराहा पर प्राइवेट बस ने महिला क ो टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को डीएम चौराहे पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला सिनेमा चौराहा स्थित क्लीनिक से दवा लेकर पैदल पिहानी चुंगी की तरफ जा रही थी। मृतका देहात कोतवाली के जरौली गांव की निवासी थी। उसके पति ने बस चालक पर लापरवाही से बस चलाकर पत्नी को कुचलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जरौली निवासी राजकुमार की पत्नी नन्ही (40) के शरीर में करीब एक सप्ताह से खुजली हो रही थी। शुक्रवार को उसके हाथों में दाने भी निकल आए। इसके चलते वह टेंपो से शहर दवा लेने आई थी। उसने सिनेमा चौराहे के पास क्लीनिक में डॉ. राजकुमार के यहां पर्चा बनवा कर दवा ली थी। दवा लेने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वह पैदल पिहानी चुंगी की तरफ जा रही थी। रास्ते में डीएम चौराहे के पास हरदोई से पिहानी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह रोड पर सिर के बल गिर गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस लेकर भागने क ा प्रयास कर रहे चालक को पिहानी चुंगी चौकी पुलिस ने दबोच लिया और बस को कब्जे में ले लिया। महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मुर्दाघर में रखवा दिया। तलाशी में महिला के पास से डॉक्टर का पर्चा मिला था। जिस पर लिखे नंबर पर पुलिस ने डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने नन्हीं की पहचान कर गांव व परिजनों का पता बताया। पुलिसकर्मियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पति ने चालक पर लापरवाही से बस चलाकर पत्नी को कुचलने का आरोप लगाया है। कोतवाल बलवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- प्राइवेट बस ने महिला क ो टक्कर मारी, मौत
- देहात कोतवाली क्षेत्र के जरौली गांव की निवासी थी महिला
- पैदल पिहानी चुंगी से घर के लिए टेंपो पर बैठने जा रही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें