फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से गई मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। झोलाछाप के इलाज से मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत से नाराज परिजनों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने झोलाछाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खदरी निवासी मधुरपाल का पुत्र रीतेश (2) पिछले कुछ दिनों से बुखार की चपेट में था। गुरुवार को तेज बुखार आने पर मधुरपाल की पत्नी माधुरी रीतेश को दिखाने जरारा गांव में डॉ. मौलवी अशफाक अली के पास गई थी। उन्होंने इलाज शुरू किया था। इलाज शुरू करते ही रीतेश की हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अचानक रीतेश की मौत होने से सकते में आए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सरोज पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। लोगों को शांत कराने के बाद मामले की जानकारी ली। झोलाछाप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देने पर रीतेश के परिजन शांत हुए। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मधुरपाल की तहरीर पर मौलवी अशफाक अली के विरुद्ध दलित उत्पीड़न, इलाज में लापरवाही और मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन


- झोलाछाप के इलाज से गई मासूम की जान
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खदरी का था निवासी
- परिजनों ने झोलाछाप की क्लीनिक पर किया हंगामा
- पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें