फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोजाना मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे बुखार के 500 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिन में तेज धूप और रात ठंडा मौसम हो रहा है। इस उतार चढ़ाव के साथ सर्दी-जुकाम ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। रोजाना 500 बुखार पीड़ित मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की जांच में बुखार के साधारण मरीज के साथ ही डेंगू से पीड़ित मरीज भी पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के फीवर क्लीनिक में शुक्रवार को 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इनमें सर्दी जुकाम के साथ बुखार की शिकायत वाले मरीज ज्यादा रहे। संभावित डेंगू के 08 से 10 मरीजों की जांच भी कराई जा रही है। चिकित्सक डाॅ. विवेक वर्मा ने बताया कि कई दिन तक बुखार आने पर उसकी जांच अवश्य कराएं। सावधानी ही बचाव है। बताया कि छत में रखे पुराने बर्तन, ड्रम और कूलर में पानी जमा न होने दें। मलेरिया के मच्छर ठहरे हुए पानी में पैदा होते हैं। सावधानी ही बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें