फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुना रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, पांच नए केस मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी लगी भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सोमवार को पांच कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इनमें चार शहर के और एक संक्रमित पिहानी ब्लॉक का है। इसके साथ ही एक्टिव केस आठ हो गए हैं। इसके बाद भी लोगों में सतर्कता नहीं दिख रही। सार्वजनिक स्थानों के साथ अस्पतालों में भी सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद लोगों से सचेत रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इस बीच जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिन में तीन संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को पांच कोरोना के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। शहर के मोहल्ला प्रगति नगर निवासी 31 वर्षीय युवक की जांच एक जनवरी को हुई थी।
सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला। इसी तरह सिनेमा चौराहा निवासी 48 वर्षीय अधेड़, शहर के बहरा सौदागर निवासी 45 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला व पिहानी के अमिरता गांव निवासी 30 वर्षीय युवक भी संक्रमित हैं। हालांकि इनमें ओमिक्रॉन है कि नहीं, इसका पता बेंगलुरु से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया जो लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, उनके सैंपल बेंगलुरु में लैब भेजे गए हैं। संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में बिना मास्क के घूम रहे लोग
जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में लोग बिना मास्क के दिख रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना से जंग लड़ना मुश्किल साबित हो सकता है।
थर्मल स्क्रीनिंग भी बंद
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन की ओर से लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन जिले का स्वास्थ्य विभाग इनका पालन कराने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में कोविड मानकों का पालन होते नहीं दिख रहा है। न तो थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है और न ही सैनिटाइजेशन।
सामाजिक दूरी का पालन नहीं
दवा काउंटरों पर लगी लाइनों मेें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। मरीज भीड़ में खड़े होकर दवाएं ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क के मरीजों को दवाएं न देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें