फोटो-31- सदर बाजार में व्यापारी के प्रतिष्ठान पर तेल सीजर की कार्रवाई करते खाद्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नवरात्र व दशहरा पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभिहित अधिकारी सतीश कुमार की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया। टीम ने सदर बाजार में प्रतिष्ठान पर छापा मारकर सरसों के तेल का सैंपल लिया।
जांच के दौरान प्रतिष्ठान का पंजीकरण न होने की बात सामने आने पर टीम ने लगभग 76 हजार रुपये कीमत का 35 टीन तेल व गोदाम सीज करा दिया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस दौरान जेल में भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी जांच की गई है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, रामकिशोर, अनुराधा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।