फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल मैजिक व बाइक की टक्कर, 5 बच्चों समेत चार अन्य घायल

विज्ञापन
फोटो-14- हादसे में घायल छात्रा प्रीती व रिया। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। बिलग्राम क्षेत्र ग्राम परचल रसूलपुर के मजरा झंडी पुरवा के पास छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही स्कूल की मैजिक की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक पर सवार पांच बच्चे, महिला व बाइक सवार तीन लोग भी घायल हो गए। घायलों में दो छात्राओं समेत तीन की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

माधौगंज कस्बा स्थित स्कूल की मैजिक शुक्रवार की सुबह परचल रसूलपुर क्षेत्र से छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही थी। रास्ते में परचल रसूलपुर गांव के मजरा झंडी पुरवा के पास मैजिक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार छात्र अनुज (6) निवासी ग्राम जैलाल पुरवा थाना बिलग्राम, अमन (8), खुशबू (12), प्रीति (16), शिवानी (14) निवासी ग्राम परचल रसूलपुर, रिया यादव (15) निवासी ग्राम जैलालपुरवा थाना बिलग्राम व रास्ते में मैजिक पर सवार हुई बेहटा गोकुल के ग्राम फतेहपुर निवासी जशोदा (50) व बाइक सवार अब्दुल समद (48) निवासी ग्राम बांसा थाना माधौगंज, सुशील (38) व ज्योति (16) निवासी ग्राम बांसा माधौगंज भी घायल हो गए।
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने छात्रा रिया व खुशबू समेत तीन बाइक सवारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें