फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के प्रचार प्रसार पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
हरदोई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों और समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्रों को लाभान्वित किया जाए।


कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिन नगर पालिकाओं में अभी तक समिति नहीं बनाई गई है, वहां समिति बनाकर कार्य शुरू कर दें। योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। नगर निकायों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आवेदन सत्यापन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को भेजे जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले लड़के लड़कियों का पंजीकरण संयुक्त रूप से निर्धारित प्रारूप पर किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरदोई। गोशाला संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि गोशालाओं का संचालन सुचारु रूप से किया जाए। गोशाला की भूमि पर अगर कहीं भी अवैध कब्जा है तो उसे हटवाया जाए। शासकीय योजनाओं से गोशाला का विकास करते हुए चारागाह बनवाए जाएं। बैठक में एसपी विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार, डीएफओ सुशील चंद्रा आदि मौजूद रहे।

-डीएम ने अधिशासी अधिकारियाें के साथ की बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें