बेंहदर कला में अवैध निर्माण गिरवाते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण इलाकों में पशुचर (चारगाह) पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत एसडीएम संडीला आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को भी बेंहदर कला में निर्मित व्यावसायिक भवनों पर जेसीबी चलवा दी।
एसडीएम संडीला आशीष कुमार सिंह को बेंहदर कला में पशुचर की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इस जानकारी पर एसडीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही मिली। यहां न सिर्फ आवासीय निर्माण हो गए थे, बल्कि व्यावसायिक कांप्लेक्स का भी निर्माण हो गया था। बुधवार को एसडीएम आशीष कुमार सिंह और कासिमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मौर्या की देखरेख में अवैध निर्माण जमींदोज कराया गया। उधर दूसरी ओर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम आटदानपुर में राजस्व और पुलिस टीम ने एक एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। इस दौरान कानूनगो सुधाकर मिश्र, थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र आदि मौजूद रहे।